औरंगाबाद, दिसम्बर 17 -- भूमि अधिग्रहण संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में बाईपास रोड निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर भूस्वामियों का धरना-प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। अब तक एनएचएआई प्राधिकरण और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा कोई पहल नहीं किए जाने और मुआवजे को लेकर वार्ता नहीं होने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के दर्जी बिगहा के समीप वर्षा पेट्रोल पंप से मिठाइयां अंजनवां तक बाईपास सड़क निर्माण में अधिग्रहित भूमि का अब तक एक रुपये का भी मुआवजा नहीं मिल सका है। इसी को लेकर आक्रोशित भू-स्वामियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था, जो पूरी मजबूती के साथ जारी है। किसानों का कहना है कि अभी तक न तो जिला स्तर का कोई पदाधिकारी और न ही एनएचएआई का कोई अधिकारी उनसे मिलने पहुंचा है, ...