मुआवजे की मांग पर जाम का प्रयास,चालक गिरफ्तार
गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गीडा थाना क्षेत्र में राजघाट पुल से नौसढ़ चौराहे के बीच पीएसी वाहन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले अमित निषाद (22) और राज निषाद (17) के परिजनों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। परिजनों ने शुक्रवार को मुआवजे की मांग को लेकर अमरूद मंडी के पास सड़क जाम का प्रयास किया हालांकि पुलिस ने जाम नहीं लगने दिया। इससे पहले पीएसी वाहन के चालक पर केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और दोनों युवकों के परिवारीजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई। दोनों युवकों का दोपहर तक पुलिस ने अंतिम संस्कार करा दिया।
हादसे की जानकारी गुरुवार शाम हुए हादसे में पीएसी वाहन की चपेट में आने से बहरामपुर और अमुरूद मंडी के रहने वाले दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद भी परिजनों और स्थानीय लोगों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.