मुआवजे की मांग पर किसानों का अल्टीमेटम, 7 जुलाई से तहसील में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
संभल, जुलाई 4 -- भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे की मांग को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो 7 जुलाई से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने ज्ञापन देकर कहा कि चन्दौसी-शाहाबाद मार्ग स्थित हिंदुस्तान प्लेस पार्क के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा जिलाधिकारी द्वारा जारी रेट लिस्ट के क्रम संख्या-12 के अनुसार दिया जाए। किसानों का कहना है कि संबंधित भूमि उनकी कृषि भूमि से पांच से सात किलोमीटर दूर स्थित है, इसलिए उन्हें नियमानुसार अधिक मुआवजा मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें- Patna News: किसानों की मांग, भूमि अधिग्रहण के नियमों में बदलाव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.