मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन, काम ठप
धनबाद, मई 31 -- बीसीसीएल के ब्लॉक-दो क्षेत्र अंतर्गत बेनीडीह स्थित मां अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी के फायर फेस में शुक्रवार को हुई दुर्घटना में डोजर ऑपरेटर सोनू कुमार सिंह की मौत के 24 घंटे बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद मुआवजे और नियोजन की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों ने शनिवार शाम शव को कंपनी के मुख्य द्वार पर रखकर आउटसोर्सिंग कार्य ठप करा दिया। यह भी पढ़ें- बीसीसीएलकर्मी की इलाज के दौरान दुर्गापुर में मौतपरिजनों का आरोप परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी शव लावारिस हालत में पड़ा रहा, जबकि दूसरी ओर आउटसोर्सिंग प्रबंधन उत्पादन कार्य जारी रखे हुए था। उनका कहना था कि प्रबंधन ने न तो परिजनों से संपर्क किया और न ही किसी प्रकार की सहायता दी। हंगामे की सूचना मिलने पर बाघमारा पुलिस और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.