अलीगढ़, मार्च 2 -- जट्टारी, संवाददाता। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए अपनी जमीन का उचित मुआवजा और 'एक प्रोजेक्ट-एक रेट' की मांग को लेकर कस्बा जट्टारी के पास उसरह रसूलपुर में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 363वें दिन में प्रवेश कर गया। शासन-प्रशासन के अड़ियल रवैये से तंग आकर किसानों ने इस बार होली का पावन त्योहार न मनाने का भावुक फैसला लिया है। रविवार को धरने की अध्यक्षता शीशपाल सिंह ने की और संचालन चौधरी कुलदीप सिंह भोली ने। किसानों ने दुख जताते हुए कहा कि 3 मार्च को उनके संघर्ष को एक साल (365 दिन) हो जाएगा, जो दुर्भाग्य से होली का दिन भी है। उनका कहना है कि जब सरकार उनकी कीमती जमीन कौड़ियों के भाव छीन रही है और भविष्य पर संकट मंडरा रहा है, तो वे खुशी कैसे मना सकते हैं? वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि त्योहार मन की प्रसन्नता से मनाए जा...