अररिया, जनवरी 6 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज एनएच-27 पर रामपुर ओवरब्रिज के समीप मुआवजे को लेकर परिजनों एवं ग्रामीणों ने रोड जाम कर उग्र प्रदर्शन किए। एक दिन पूर्व सोमवार को ट्रक की ठोकर से रामपुर दक्षिण निवासी मिथिलेश ऋषि देव पिता पुन्नूलाल ऋषिदेव की मौत हो गई थी। घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को मृतक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान टायर जलाए गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं,जो डंडे से लैस थी। मुआवजा मिलने तक न तो शव हटाने और न ही सड़क खाली करने की चेतावनी दी। हालात ऐसे बन गए कि करीब दो घंटे तक एनएच-27 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हजारों छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे रहे, जबकि सर्विस रोड पर भी पैदल ...