मुआवजे की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन
नई दिल्ली, मार्च 31 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सीमापुरी इलाके में नाले की सफाई के दौरान हुई मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। मृतक 33 वर्षीय राहुल का पोस्टमार्टम जीटीबी अस्पताल में किया गया, जहां बड़ी संख्या में परिजन जुटे और न्याय की मांग की। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय विधायक वीर सिंह धिंगान, विधायक कुलदीप कुमार, पार्षद वीर सिंह पंवार और पार्षद मोहिनी जीनवाल भी मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि राहुल को मात्र 350 रुपये प्रतिदिन की दिहाड़ी पर नाले की सफाई के काम में लगाया गया था। उन्होंने मांग की कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.