समस्तीपुर, मार्च 28 -- कल्याणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के बरहेता चौक के समीप शनिवार को मृतक का शव पहुंचते ही परिजनों व स्थानीय लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। दोपहर बाद सड़क जाम की गई इस दौरान करीब 40 मिनट तक आवागमन अवरूद्ध रहा। सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन मौके पर पहुंचे। बीडीओ देवेंद्र कुमार के द्वारा मृतक के परिजन को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपए का चेक दिया और स्थानीय जनप्रतिनिधि ने मृतक के परिजन को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क ग्राम समाप्त किया और सड़क पर आवागमन शुरू हो पाया। इस दौरान आम लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्ञात हो कि शुक्रवार की दोपहर बाद भट्टी चौक के सम...