मुआवजे की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे किसाना, सौंपा ज्ञापन
बागपत, मई 14 -- निवाड़ा और सिसाना गांव के किसान बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने औद्योगिक विकास के लिए अधिग्रहित की गई अपनी जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि वर्षों पहले उनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन उन्हें अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है। किसानों के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) द्वारा वर्ष 1999 में उनकी जमीन अधिग्रहित की गई थी। उस समय उन्हें लगभग 41 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा दिया गया था। किसानों का दावा है कि उस दौरान बाजार मूल्य और सर्किल रेट इससे कहीं अधिक था। किसानों ने बताया कि उन्होंने उस समय भी प्रशासन और अधिकारियों से कई बार शिकायतें की थीं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका यह भी कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.