प्रयागराज, अगस्त 7 -- प्रयागराज। जिले में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे (इंडस्ट्रियल कॉरिडोर) परियोजना का काम मुआवजा मिलने के बाद भी किसानों के रुख बदलने से फंस गया है। जिन 281 किसानों ने पहले भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजा स्वीकार कर लिया था, अब वे अधिक मुआवजे की मांग पर अड़ गए हैं। यह भी पढ़ें- Sambhal News: सर्किल रेट की मांग पर ग्रामीणों ने बैनामे से किया इनकार, एसडीएम के समझाने पर मानेकिसानों की नई मांग इसके चलते परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की करीब 32 फीसदी प्रक्रिया रुक गई है और निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने होली से पहले औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया समाप्त करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन किसानों के नए रुख से यह योजना पीछे खिसक गई है। परियोजना में देरी होने से शासन स्तर पर भी चिंता बढ़ गई है। स्...