मुआवजा राशि के भुगतान की प्रशासनिक स्वीकृति
देवघर, मई 22 -- देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और संकट की घड़ी में आम जनों को त्वरित सहायता पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में मधुपुर अंचल अंतर्गत गोनैया पंचायत के बिल्ली ग्राम निवासी गौरी देवी के परिवार को एक बड़ी राहत प्रदान की गई है। एक अत्यंत दुःखद सड़क दुर्घटना के फलस्वरूप जिला प्रशासन द्वारा विभागीय प्रावधानों के आलोक में त्वरित कार्रवाई की गई है। पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए एक लाख रुपये की मुआवजा राशि के भुगतान की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। यह राशि अतिशीघ्र सीधे पीड़ित परिवार के खाते में हस्तांतरित की जाएगी। ज्ञात हो कि उपायुक्त के निर्देशानुसार पीड़ित परिवार को पहले ही राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.