नोएडा, अप्रैल 3 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो में जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को दिए जाने वाले मुआवजा में वृद्धि और विकसित भूमि का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे अखिल भारतीय किसान सभा ने अपर्याप्त बताया है। तैयार प्रस्ताव को प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ़ रूपेश वर्मा का कहना है कि प्राधिकरण ने आश्वासन दिया कि मुआवजा बढ़ाया जाएगा और विकसित भूमि का हिस्सा बढ़ाया जाएगा, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वर्तमान मुआवजा दर बेहद कम है। प्राधिकरण ने 6000 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार किया है,जो बाजार दर से कम है। मुआवजा बाजार दर और नए कानून के अनुसार निर्धारित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.