जमशेदपुर, दिसम्बर 25 -- जमशेदपुर। 1984 सिख दंगा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई थी। उच्च न्यायालय के आदेश पर झारखंड सरकार ने एक सदस्यीय आयोग का गठन किया, जिसके समक्ष पीड़ित परिवारों ने अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए। आयोग डी. पी. सिंह द्वारा सुनवाई और जांच के बाद पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी क्रम में हजारीबाग सिख कत्लेआम के पीड़ित हरजीत सिंह धामी को पिछले माह हजारीबाग के उपायुक्त द्वारा 3.50 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया गया। मुआवजा मिलने के बाद हरजीत सिंह धामी अपने साथी सुखविंदर सिंह के साथ बुधवार को ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रमुख सतनाम सिंह गंभीर के कार्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.