बरेली, अप्रैल 27 -- रिंग रोड में मुआवजा न मिलने से गुस्साए किसानों का धरना रविवार को भी जारी रहा। रविवार को तहसीलदार सदर से किसानों की वार्ता हुई। किसानों ने कहा कि जब तक हमारा भुगतान नहीं मिल जाता है, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। पस्तोर और आसपास के गांव के करीब 50 किसानों ने जमीन का मुआवजा नहीं मिलने पर निर्माणाधीन रिंग रोड पर पानी भरकर निर्माण रुकवा दिया था। नगर निगम के नामित पार्षद ज्ञान प्रकाश लोधी किसानों की अगुवाई कर रहे हैं। बीते चार दिनों से किसानों का धरना लगातार जारी है। रविवार को किसानों की सदर तहसीलदार भानु प्रताप सिंह से भी बातचीत हुई। इसके बाद लेखपाल, कानूनगो आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को समझा। किसानों ने कहा कि जब तक उनका मुआवजा नहीं मिलता है, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.