हजारीबाग, अप्रैल 15 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विस्थापित व स्थानीय समन्वय समिति के बैनर तले पिछले 9 अप्रैल से रांची में लोकभवन के समक्ष चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन भी जारी रहा। केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल के नेतृत्व में चल रहे धरना में उन्होंने कहा जब तक मुआवजा समेत 13 सूत्री मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। बुधवार को धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के केंद्रीय सचिव सह झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के मुख्य संयोजक महमूद आलम ने की। इसमें झारखंड आंदोलनकारी रजी अहमद, सुशील कुमार महतो, सक्रिय सदस्य नुनु गोपाल, कैलाश महतो, एहसान फरीदी, तनवीर आलम समेत कई लोग मौजूद थे। सभी ने एकजुट होकर डीवीसी विस्थापितों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन दामोदर घाटी निगम के ऑल वैली क्षे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.