सोनभद्र, मार्च 28 -- सांगोबाध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी थाना क्षेत्र के बहेराडोल गांव निवासी राजू पुत्र लक्ष्मण का शव के शव को लेकर पहुंचे एंबुलेंस को मुआवजा मिलने के बाद ही परिजनों ने छोड़ा। राजू की मुम्बई में कार्य के दौरान छत से गिरकर मौत हो गई थी। शुक्रवार की शाम शव लेकर घर पहुंचे एंबुलेंस को परिजनों ने मुआवजे को लेकर रोक दिया था। बभनी थाना क्षेत्र के बहेराडोल गांव निवासी 21 वर्षीय राजू पुत्र लक्ष्मण अपने जिविकोपार्जन के लिए गांव के कुछ लड़कों के साथ मुंबई गया था। 25 मार्च को तेरह मंजिल छत से राजू गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पिता का दूसरे नंबर का लड़का था। साथ में रह रहे कुछ लड़कों ने मृतक के परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी। शुक्रवार की शाम छह बजे जब एंबुलेंस शव लेकर गांव में पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.