गोड्डा, जुलाई 22 -- मेहरमा, एक संवाददाता। मंगलवार को गोड्डा -पीरपैंती बीजी रेल लाइन निर्माण को ले मेहरमा रेल परियोजना से प्रभावित रैयतों को भू-अर्जन मुआवजा राशि का शीघ्र एवं पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंचल परिसर में विशेष भुगतान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मेहरमा रेलखंड अंतर्गत घाट दरियाचक, गोविंदपुर,कालीदह, कशमीराचक,मेघनाद, रजौन,गोवर्धन आदि मौजा के लिए भू- अर्जन की कार्रवाई करते हुए हितबद्ध रैयतों को भूमि मुआवजा के भुगतान हेतु क्षतिपूर्ति बंद पत्र उपलब्ध कराया गया एवं शिविर में परियोजना से संबंधित भूमि स्वामियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाया गया। साथ ही भू अर्जन विभाग के द्वारा उपस्थित रैयतों की समस्याओं एवं शंकाओं का समाधान करते हुए आवश्यक अभिलेखों की जांच करते हुए पात्र लाभुकों को शीघ्...