बांका, जनवरी 31 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा टू बरबीघा एनएच 333ए बाईपास परियोजना के तहत अधिग्रहित भूमि के रैयतों को शीघ्र मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को काली मंदिर, लखपुरा परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मौजा लौढ़िया खुर्द एवं मौजा लौढ़िया बुजुर्ग के रैयतों से आवेदन एवं स्वत्व संबंधी दस्तावेज लिए गए।इस शिविर में बड़ी संख्या में भूमि स्वामी उपस्थित हुए और अपने कागजात जमा कराए।मौके पर मौजूद जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने रैयतों से संवाद करते हुए कहा कि जिन लोगों का मुआवजा अब तक लंबित है,वे आवश्यक कागजातों के साथ शिविर में आकर प्रक्रिया पूरी करें ताकि राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा सके।अधिकारियों ने रैयतों से अपील की कि वे भूमि के अद्यतन कागजात,वंशावली,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.