आरा, मई 14 -- उदवंतनगर, संवाद सूत्र। भूअर्जन विभाग की ओर से रिंग रोड के लिए व्यापक पैमाने पर भूमि का अधिग्रहण किया गया है, लेकिन किसानों को बाजार मूल्य की अपेक्षा पुरानी सरकारी दर से मुआवजा दिया जा रहा है। किसानों ने इसके विरुद्ध आवाज बुलंद की है।

किसानों की मुआवजा दोगुनी करने की मांग अधिगृहीत की गई भूमि के रैयतों ने मुआवजा दोगुनी करने की मांग को लेकर कमिश्नर कार्यालय पटना का रूख किया है। इन दिनों असनी-उदवंतनगर फोरलेन, आरा-सासाराम फोरलेन और आरा-पटना फोरलेन निर्माण कार्य हेतु रैयतों की अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा भुगतान जारी है। इसके विरुद्ध करीब ढाई दर्जन रैयतों ने पूर्व में कमिश्नर कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई थी।

कमिश्नर कार्यालय का आदेश कमिश्नर कार्यालय की ओर से किसानों की मुआवजा राशि दोगुनी करने का आदेश पारित कर बढ़ी हुई राशि के ...