बरेली, अप्रैल 25 -- बरेली। रिंग रोड में मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों का धरना लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को वहां जुटे किसानों ने मुआवजा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। धरना दे रहे किसानों में नगर निगम के नामित पार्षद ज्ञान प्रकाश लोधी भी शामिल रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी ही सरकार में अपनी जमीन का मुआवजा नहीं मिल रहा है। ऐसे में किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। झुमका तिराहा से बदायूं रोड तक रिंग रोड का निर्माण चल रहा है। पस्तोर व आसपास के गांव लोगों को उनकी जमीन का मुआवजा नही मिला था। इससे नाराज कई किसान वहां धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने रिंग रोड का निर्माण कार्य भी रुकवा दिया। नगर निगम के पार्षद और पस्तौर गांव के रहने वाले ज्ञान प्रकाश लोधी ने बताया कि बीते शुक्रवार को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम आई थी।

हिंदी हिन्...