मुआवजा न मिलने से आक्रोशित किसानों का चक्काजाम
सोनभद्र, मई 20 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। 22 वर्षों से मुआवजे का इंतजार कर रहे सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के धनवार गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को बभनी-छत्तीसगढ़ सीमा पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। वर्ष 2004 में 19 किसानों की 20 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अब तक मुआवजा न दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने शीघ्र मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार और विभाग के लोगों की लापरवाही के कारण किसानों को 22 वर्षों के बाद भी मुआवजा नहीं मिला। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी वाड्रफनगर से 20 एकड अधिकृत भूमि के एवज में 40 एकड़ भूमि दी जाए या 40 लाख प्रति एकड़ के दर से मुआवजा दिए जाने की मांग की। इस पर उपजिलाधिकारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए बहुत जल्द उनके समस्या का समाधान किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.