मुआवजा नहीं मिला तो आरारी में ग्रामीणों ने सिक्सलेन पुल का काम रोका
बोकारो, अगस्त 31 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। भारत माला फेज-2 के तहत पेटरवार के आरारी में बन रही कोलकाता-वाराणसी सिक्सलेन सड़क परियोजना में जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। संथाल समुदाय के रैयतों ने अधिग्रहित जमीन की मुआवजा राशि एक साल से अधिक समय से लंबित रहने के विरोध में पुल निर्माण कार्य रोक दिया है। ग्रामीणों के विरोध के कारण करीब एक महीने से पुल निर्माण बंद है। निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने की दिशा में अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। रैयतों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक अधिग्रहित जमीन का पूरा मुआवजा नहीं मिलता, तब तक पुल निर्माण किसी भी परिस्थिति में नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि भुगतान को लेकर लगातार टालमटोल की जा रही है। हर बार एक माह के भीतर राशि भुगतान का आश्वासन दिया गया, लेकिन एक साल से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.