रामगढ़, दिसम्बर 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के बरियातु सोंटय स्थित महत्वकांक्षी सिंचाई परियोजना भैरवा जलाशय से बाद पुन: नहर का निर्माण कार्य शुरु किया गया है। नहर निर्माण के लिए ढाई दशक से पहले भूमि का अधिग्रहण किया गया था। उस समय किसानों को मिलने वाली मुआवजा राशि बहुत कम था। जमीन का वर्तमान वेल्यू के अनुसार मुआवजा की मांग को लेकर आवाज उठाना शुरु कर दिया है। जिसके कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को कुम्हरदगा गांव के दर्जनों रैयतों ने जमीन का मुआवजा वर्तमान वेल्यू के अनुसार भुगतान करने की मांग को लेकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। किसानों का कहना है कि जब भूमि का अधिग्रहण किया गया था, उस समय महज पांच से सात सौ रुपए प्रति डिसमिल के दर से मुआवजा का भुगतान किया गया था। लंबे समय के बाद नहर का निर्माण शुरू हुआ है। वहीं कई किसा...