मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने एनएच-727 का निर्माण कार्य रोका
गोपालगंज, मई 8 -- भोरे। मुआवजा नहीं मिलने से नाराज प्रखंड के भानपुर और मिश्रौलिया गांव के किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-727 के निर्माण कार्य को गुरुवार को रोक दिया। काफी समझाने के बावजूद जब किसान मानने को राजी नहीं हुए तब निर्माण कंपनी सामग्री लेकर वापस लौट गई। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे निर्माण कार्य में लगी एलएन मालवीय कंपनी के कर्मचारी ग्रेडर, पोकलेन और जेसीबी मशीन के साथ कार्य शुरू कराने पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों गांवों के सैकड़ों किसान मौके पर पहुंच गए और 'मुआवजा नहीं तो काम नहीं' का नारा लगाते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। यह भी पढ़ें- भूमि की प्रकृति का सही निर्धारण के लिए दुबारा मापी होकिसानों के आरोप किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन का सही मुआवजा निर्धारित नहीं किया गया है। कई किसानों ने कहा कि जो मुआव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.