नवादा, दिसम्बर 10 -- नवादा/अकबरपुर, हिसं/निसं। जिले के अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत पैजुना गांव के पास मंझवे-ककोलत सड़क सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के रैयतों ने मंगलवार को रोषपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया। उचित और लंबित भूमि मुआवजे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में प्रभावित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और उन्होंने तत्काल प्रभाव से सड़क निर्माण कार्य को पूरी तरह रोक दिया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण मंझवे-ककोलत मार्ग पर आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हुआ और सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया। रैयतों का कहना है कि उनकी जमीन का अधिग्रहण काफी समय पहले कर लिया गया था, लेकिन उन्हें आज तक उनकी भूमि का उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। मुआवजे के भुगतान में हो रही देरी अब उनके लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। मुआवजा की मांग के लिए शुरू हुए इस आंदोलन का ...