गया, सितम्बर 28 -- भारतमाला एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण किए जाने के बाद भी मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने सोमवार को निर्माण स्थल पर धरना देकर काम रोक दिया। किसानों के धरने के कारण भारतमाला निर्माण कंपनी के वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन घंटे तक निर्माण कार्य प्रभावित रहा। धरना दे रहे किसानों ने कहा कि उनकी जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है, लेकिन अब तक मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया है। मुआवजा नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और भारतमाला परियोजना से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर उनकी समस्या सुनी। उन्होंने मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दस दिनों के भीतर राशि देने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर...