मधुबनी, मई 18 -- हरलाखी। उमगांव-बेनीपट्टी मुख्य सड़क पर तीसियाही गांव में शनिवार को ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर हुई टक्कर में मृत युवक मो मुस्तुफा के परिजनों ने न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को युवक का शव सड़क पर रखकर यातायात ठप कर दिया। दरअसल आक्रोशित परिजन व ग्रामीण ईंट भट्ठा के ट्रैक्टर मालिक के मुआवजे की रकम देने से मुकर जाने के बाद तीन दिन पुराने शव को सड़क पर रखकर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया।

दुर्घटना का विवरण शनिवार को तिसियाही गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार खिरहर थाना क्षेत्र के निवासी जिरौल निवासी मोहम्मद नूरुल के पुत्र मोहम्मद मुस्तफा की मौके पर ही मौत हो गई। जिसको लेकर लोगों ने उसी दिन घटना स्थल पर सड़क...