बगहा, मार्च 17 -- पिपरासी,एक संवाददाता। छितौनी - तमकुही रेल परियोजना के जद में आए जमीन का मुआवजा देने के लिए रेलवे और जिला भू अर्जन कार्यालय के तरफ से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत पहले चरण में आवश्यक जमीन को चिन्हित किया गया। द्वितीय चरण में स्थल निरीक्षण और तृतीय चरण में किसानों को नोटिस देने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब अगले चरण के तहत आज यानी बुधवार को अंचल कार्यालय में कैंप लगा कर किसानों के कागजातों का सत्यापन, त्रुटि निराकरण और समस्याओं के निराकरण के साथ एलपीसी आदि कागजातों को दुरुस्त किया जाएगा। ताकि किसानों को मुआवजा लेने में दिक्कत न हो। इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ सह प्रभारी सीओ अनिमेष कुमार ने बताया कि 18 मार्च को अंचल प्रांगण में रेलवे के लिए अधिग्रहीत जमीन के मुआवजा के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें च...