बदायूं, फरवरी 28 -- दातागंज, संवाददाता। बदायूं- पुवायां स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। जिसमें बेलाडांडी की ओर कुछ किसानों की भूमि आ रही है। इस भूमि का किसान मुआवजा मांग रहे हैं। शुक्रवार को किसान भूमि के मुआवजा की मांग को लेकर तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन दिया। हाईवे के चौड़ीकरण में बेलाडाडी ,करनपुर, तालिमगंज के कुछ किसानों की भूमि जा रही है। किसानों के लिए बिना मुआवजा दिये ठेकेदार ने चौड़ीकरण करना शुरू कर दिया है। जिसका किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले मुआवजा दिया जाये, इसके बाद चौड़ीकरण किया जाये। किसानों ने एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह को दिये प्रार्थना पत्र में बिना मुआवजा दिये किए जा रहे चौड़ीकरण कार्य को रुकवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कप्तान सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, नेत्रपाल, राम सिंह, सत...