मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
बहराइच, अक्टूबर 1 -- बहराइच, संवाददाता। जिले में बीते दिनों आंधी बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ। पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रामछवि ने बताया कि भारी बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। इससे रोजी-रोटी पर असर पड़ा है और वे आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। धान, मक्का, केला और परवल समेत कई फसलें खराब हुई हैं। खेतों में पानी भर जाने से भी नुकसान हुआ। यूनियन ने राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावित इलाकों का मौके पर सर्वे कराने की मांग की। संगठन ने हर प्रभावित किसान की फसल क्षति का सही आकलन कर तय मानकों के हिसाब से तुरंत सहायता देने, बीमा वाले किसानों को बीमा कंपनी से जल्दी मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.