लखनऊ, अप्रैल 10 -- मोहनलालगंज। लखनऊ- पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा डेढ़ करोड़ रुपये बीघा किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने मोहनलालगंज तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बहादुर व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस वे के लिए सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा देने की बात कही जा रही है, जबकि जमीन का बाजारू मूल्य सर्किल रेट से बहुत अधिक है। इसलिए जिन किसानों की जमीन अधीग्रहीत की जाये उसे डेढ़ करोड़ रुपये बीघा का मुआवजा दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.