धनबाद, दिसम्बर 7 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी कोलियरी के चंदौर पहाड़ी पैच में संचालित चेन्नई राधा आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा चंदौर मौजा की आठ एकड़ जमीन के बदले मुआवजा को लेकर शनिवार को सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में रैयतों और प्रबंधन के बीच बैठक हुई। हालांकि इसमें कोई सहमति नहीं बन सकी। बैठक में सांसद प्रतिनिधि नरेश कुमार महतो ने रैयतों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष विस्तार से रखा। प्रबंधन ने सरकार द्वारा निर्धारित व्यावसायिक मूल्य पर ही मुआवजा देने की बात दोहराई, जबकि रैयत बाजार मूल्य की मांग पर अड़े रहे। दोनों पक्ष अपनी शर्तों पर कायम रहे। वार्ता में भू-संपदा पदाधिकारी बीबी सिंह, पीओ एसके दास, अभय कुमार सिंह तथा रैयतों में नवल किशोर वर्मा, ब्रज किशोर वर्मा, सूरज वर्मा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.