ललितपुर, मार्च 23 -- जनपद में पिछले दिनों हुई बरसात और ओलावृष्टि के कारण खराब फसलों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत, भारतीय किसान संघ, समाजवादी पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति कल्पनीत सिंह लोधी आदि ने कलेक्ट परिसर में अफसरों को ज्ञापन दिया। जिसमें अवगत कराया गया है कि पिछले दिनों हुई बरसात ओलावृष्टि के कारण जनपद के करीब अस्सी प्रतिशत किसानों की फसल या तो खराब हो चुकी है याफिर खराब होने की कगार पर है। इसलिए किसानों को अतिशीघ्र मुआवजा दिलाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...