भभुआ, अप्रैल 9 -- प्रोजेक्ट मैनेजर ने किसानों को समझाया और दो दिनों का समय मांगा बोले किसान, पैसों के अभाव में बच्चों का नामांकन प्रभावित हो रहा है (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के निसिझा गांव के पास गुरुवार को इकट्ठा होकर किसानों ने एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य को रोक दिया। वह मुआवजा की मांग कर रहे थे। विरोध के कारण हाईवा कई घंटे तक खड़ा रहा। मिट्टी भराई का काम अवरूद्ध हो गया। सूचना पर भारत माला परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर व अन्य पदाधिकारी पहुंचे। किसानों से मामले की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि निसिझा गांव के पाली मौजा में कई किसानों को अधिग्रहित जमीन का अब तक मुआवजा नहीं मिला है। जबकि कागजात भू-अर्जन कार्यालय भभुआ में जमा किया गया है। किसान हरिहर सिंह, अवधेश सिंह, नथुनी यादव, राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मुआवजा भुगतान के लिए...