साहिबगंज, नवम्बर 23 -- मंडरो। सदर प्रखंड के डिहारी ग्राम के ग्रामीणों को सरकार द्धारा अधिग्रहित जमीन एवं घर के बदले कम मुआवजा मिलने से नाराज लोगों ने रविवार को डिहारी गांव के सामने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना था कि हमलोगों का मकान एवं जमीन फोर लेन सड़क में चला गया हम लोग खुशी-खुशी घर एवं जमीन दोनों देने को तैयार हैं लेकिन हमलोगों को इसके बदले उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।हमलोगों को वर्ष 2022 के समय के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है जो न्याय उचित नहीं है हम लोगों को वर्ष 2025 के आधार पर मुआवजा मिलना चाहिए। ग्रामीणों का कहना था कि धर बनाने में प्रयुक्त सभी समानों का मुल्य प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणों का यह भी कहना था कि पुर्व मे जो विभाग के द्धारा जमीन का पैमाइश कराया गया बाद में उसे और तीन मीटर ब...