धनबाद, जनवरी 22 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। जमीन के बदले नियोजन व मुआवजा की मांग को लेकर बुधवार को छोटानागरी बस्ती निवासी महेंद्र रवानी अपने समर्थकों के साथ कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। महेंद्र रवानी ने बताया कि उनकी 1.72 एकड़ रैयती जमीन को बीसीसीएल द्वारा अधिग्रहण किया गया है। प्रबंधन द्वारा उनकी रैयती जमीन को नष्ट कर उसमें परियोजना का विस्तार व अन्य कार्य कर लिए हैं, लेकिन आज तक उन्हें उचित मुआवजा व नियोजन नहीं दिया गया। धरना में चंदन रवानी, कुंदन रवानी, लव पांडेय, दीनू रवानी, बिंदु रवानी, प्राण रवानी, सुरेंद्र रवानी, भीषम सिंह, वरुण रवानी, बबलू रवानी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.