हजारीबाग, मार्च 30 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत चितरामो निवासी प्रवासी मजदूर कारू सिंह (50) का शव एंबुलेंस से महाराष्ट्र के कोल्हापुर से पैतृक गांव लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों की करुण चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। इसके बाद कंपनी के संवेदक की ओर से शव के साथ उचित मुआवजा राशि नहीं भेजने पर मृतक के रिश्तेदार व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। एंबुलेंस तथा ठेकेदार को बंधक बना लिया और एम्बुलेंस को वापस लौटने से रोक दिया। उपप्रमुख सरयू साव ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा 24 घंटे तक एंबुलेंस तथा चालक को बंधक बनाने के बाद कंपनी द्वारा 16 लाख रुपये मृतक की पत्नी के बैंक खाते में भेज दिया गया। जिसके बाद कागजी कार्रवाई पूर्ण कर चालक तथा एंबुलेंस को मुक्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग की ओर से भी मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.