अररिया, मार्च 1 -- भरगामा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के गोलहा गांव के किसानों ने मुआवजा की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के जमकर नारेबाजी की। किसान रेलवे ठेकेदार की ओर से जमीन को बल पूर्वक काटे जाने एवं भूस्खलन से बर्बाद हो रहे फसल को देखकर आक्रोशित थे। प्रदर्शनकारी किसान सिया राम यादव,भालटू यादव, बोकु यादव,अरुण यादव, तीर्थू यादव, गिरानंद ऋषिदेव ,गजेंद्र ऋषि आदि ने बताया कि रेलवे ठेकेदार के लोगों द्वारा रात के अंधेरे में उनलोगों के खेत को जबरन काट लिया। यहीं नही खनन विभाग के दिशा निर्देश के प्रतिकूल जमीन को बीस फीट मिट्टी निकाल लिया गया है। कारणवश खोदे गए जमीन के चारों ओर भू स्खलन हो रहा है और खेतों में लगी उनलोगों की फसल बर्बाद हो रही है। इस कारण उनलोगों के आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। किसानों का कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.