पटना, नवम्बर 10 -- बिहार की राजधानी पटना से सटे मोकामा के विधायक अनंत सिंह लगातार चर्चा में हैं। दरअसल 25 नवंबर को अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट में इस होने वाली शादी को शाही शादी कहा जा रहा है। अनंत सिंह के गांव नदवां में शादी की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं और चर्चा इस शादी में आने वाले मेहमानों को लेकर भी खूब हो रही है। बताया जा रहा है कि इस शादी में देश-विदेश से मेहमान आ सकते हैं। अनंत सिंह से जब उनकी बेटी की शादी में आने वाले मेहमानों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके लिए तो कॉपी देखनी पड़ेगी। बता दें कि अनंत सिंह की बेटी की शादी मूल रूप से पटना से ही सटे बिहटा के रहने वाले ऋषिकेश से हो रही है। ऋषिकेश पिछले कई सालों से अमेरिका में रहते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इस शादी में अनंत स...