मुंह में सिगरेट, हाथ में पिस्टल; सरकारी स्कूल में डांसर ने लगाए ठुमके, हेडमास्टर सस्पेंड
पटना, सितम्बर 10 -- बिहार के मधुबनी जिले के सरकारी स्कूल में पिस्टल लहराकर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ऐक्शन में है। शिक्षा विभाग ने स्कूल के हेडमास्टर भूषण कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है। यह मामला कलुआही के हरिपुर गोड़ीदास टोल मध्य विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी पर स्कूल परिसर में आयोजित स्थानीय समिति की ओर से एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें महिला डांसर मुंह में सिगरेट और हाथ में पिस्टल लेकर डांस कर रही थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इसमें कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। विभाग ने आयोजनकर्ताओं पर एफआईआर का आदेश भी दिया है। मधुबनी डीईओ अक्षय कुमार पांडेय के आदेश में बताया गया कि स्कूल परिसर में इस कार्यक्रम की अनुमति प्रधानाध्यापक के द्वारा दी गई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.