निज प्रतिनिधि, सितम्बर 15 -- बिहार के गयाजी में 8 साल के एक बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दरअसल यह मासूम रसगुल्ला खा रहा था और इसी दौरान यह रसगुल्ला उसके गले में फंस गया। बच्चे की मौत से परिवार के सदस्य स्तब्ध हैं। गयाजी जिले में बोधगया थाना क्षेत्र के सोनू बिगहा गांव में रविवार रात हादसे में आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घर में रखा रसगुल्ला खाने के बाद दौड़ने के दौरान बच्चा गिर पड़ा। इसी दौरान रसगुल्ला उसके गले में फंस गया। मृतक की पहचान सोनू बिगहा निवासी बच्चू यादव के आठ वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों के अनुसार, मां ने शिवम को घर में रखे रसगुल्ले को खाने से मना किया था। इसके बावजूद उसने रसगुल्ला खा लिया और दौड़ने लगा। इसी दौरान ठोकर लगने से वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसकी ह...