भदोही, जून 20 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोपालपुर, उपरवार गांव में दिल को दहलाने वाली घटना गुरुवार की देर रात घटी। गोशाला के बाहर सोए 45 वर्षीय प्रभा शंकर दुबे के मुंह में पन्नी ठूंस दिया और हाथ-पैर बांध कर बुरी तरह से पीटा। मृत समझ कर आरोपित चले गए। शुक्रवार की भोर में यूपी-112 के जवानों ने पहुंच कर अधेड़ को अस्पताल पहुंचाया। जौनपुर के सुरेरी निवासी चार लोगों पर केस दर्ज किया गया। उक्त गांव निवासी प्रभा शंकर दुबे ने कोतवाली में शुक्रवार को तहरीर दिया। कहा कि वह गुरुवार की रात को रोज की तरह अपने दरवाजे पर सोए थे। इस बीच, पड़ोसी गांव के दो युवक एवं उनकी ससुराल पक्ष के दो लोग देर रात पहुंचे। चारों आरोपितों ने नींद में ही मुझे खाट से उठा लिया और गांव के गोशाला में जबरदस्ती ले गए। वहां पर बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। आवास ना...