मुंह में जूता घुसेड़ देंगे...विवाद सुलझाने पहुंचे भाजपा विधायक भड़के
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। व्यापारी संगठन के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों के बीच विवाद सुलझाने गोविंदनगर विद्यार्थी मार्केट पहुंचे भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा किसी ने गाली-गलौज की तो मुंह में जूता घुसेड़ देंगे। न्याय को दबाने की कोशिश की तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन थिएटर चालू हो जाएगा। विधायक की इस चेतावनी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। संगठन के पूर्व पदाधिकारियों पर वर्तमान पदाधिकारियों के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगने के बाद सोमवार देर शाम विधायक महेश त्रिवेदी विवाद सुलझाने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने पहले दोनों पक्षों को समझाते हुए हिंदू-मुस्लिम एकता की बात कही। हालांकि,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.