नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- यूपी के वाराणसी से गुरुवार की सुबह-सुबह एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री की उस वक्त बेरहमी से हत्या कर दी गई जब वह परिवार के लिए सुबह का खाना पका रही थी। महिला के पति दूध विक्रेता हैं। उनका कहना है कि वह दूध लेकर बाहर गए हुए थे। सुबह आठ बजे के करीब वह घर वापस लौटे तो पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा था। उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और सिर को कुचल दिया गया था। ऐसा लगा रहा है कि सिर और हाथ पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया है। कान से एक बाली भी गायब मिली। 45 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपमा उर्फ सीता वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर में परिवार संग रहती थीं। पति शैलेश पेशे से दूध विक्रेता हैं। पति का कहना है कि अनुपमा सुबह पांच बजे उठकर खाना पका रही थीं। वह दूध लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.