मुंह मीठा कराने की रस्म पड़ी भारी; ससुरालियों को नशीला हलुआ खिलाकर लुटेरी दुल्हन गहने लेकर फरार
ललितपुर, मई 16 -- ललितपुर के थाना बार क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत मर्रौली में शादी के दो दिन बाद ही एक लुटेरी दुल्हन ससुरालियों को हलुआ में नशीला पदार्थ खिला जेवरात और नगदी लेकर साथियों के साथ रफू चक्कर हो गयी। सुबह नींद से जागे परिजनों ने घटना की जानकारी होते ही बार थाना पुलिस को आरोपित के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर सौंपी। बार थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम मर्रौली निवासी रहीश पुत्र खिलन सिंह ने बताया कि विगत 11 मई 2026 को उसकी कोर्ट मैरिज शादी ग्राम जाफरानपुर चंदौली निवासी रागिनी पुत्री लल्लू सोनकर के साथ हिंदू वैदिक रिवाज से हुई थी। यह शादी ग्राम मिदरवाहा थाना कोतवाली महरौनी निवासी साहब सिंह पुत्र शिवराज सिंह ने कराई थी। विवाह कराने के एवज में उसने पैसे भी लिए थे।ससुरालियों को नशीला हलुआ खिलाया, गहने लेकर दुल्हन फरार विवाह के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.