कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर। नजीराबाद थाना क्षेत्र में होली में पॉलिथीन में गोबर भरकर मारने के विरोध में दबंगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर गालियां दीं। शोर-शराबा सुन भतीजे को बचाने पहुंची बुआ के साथ आरोपितों ने छेड़छाड़ की। पीड़ित के चाचा ने थाने में शिकायत कर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। सरोजनी नगर निवासी युवक के अनुसार, चार मार्च की दोपहर उनका बेटा व भतीजा होली खेल रहे थे। तभी इलाकाई प्रांशु सिंह, हिमांशु सिंह व उसका पिता सुरेंद्र सिंह और अमित समेत अन्य लोग पॉलिथीन में गोबर भरकर बच्चों के मुंह पर मारने लगे। भतीजे के मुंह पर गंदगी का पैकेट फटने पर उसने विरोध किया तो आरोपितों ने गालियां देकर बेरहमी से मारपीट की। शोर-शराबा सुन भतीजे को बचाने पहुंची बेटी से आरोपितों ने छेड़छाड़ की और धमकी देते हुए भाग निकले। नजीराबाद थाना प्रभारी राजकेसर ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.