अमरोहा, मई 19 -- रहरा, संवाददाता। जावित्री की हत्या मुंह दबाकर की गई। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मान रही है कि गोद लिए बेटे के साथ सो रही जावित्री को दीवार के सहारे छत पर पहुंचे हत्यारे उठाकर कमरे में ले गए। यहां उसके हाथ पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। दुपट्टे या किसी तकिया जैसे महीन कपड़े से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। माना जा रहा है कि जावित्री ने मौत के अंतिम समय तक संघर्ष किया। वह हत्यारों के काबू में नहीं आई तो उसके सिर पर वजनीली वस्तु का वार किया गया। इस दौरान उसके मुंह समेत शरीर पर कई जगह चोट भी लगीं। पुलिस का अनुमान है कि जावित्री शोर मचाकर कहीं आस-पड़ोस के लोगों को जगा न दे, इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया। उसके द्वारा क...