नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- किसी से बात करते समय अगर मुंह से बदबू आने लगे, तो कई बार शर्मिंदगी महसूस होती है। इससे बचने के लिए कुछ लोग जेब में सौंफ रखते हैं, तो कुछ मिंट कैंडी या माउथ फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। ये चीजें कुछ समय के लिए सांसों को फ्रेश कर सकती हैं, लेकिन हर ऑप्शन दांतों के लिए अच्छा नहीं होता। खासकर मीठी चीजों को बार-बार खाने से दांतों में कैविटी होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि मुंह की बदबू दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए। आइए डेंटिस्ट डॉ. श्रेया केडिया से जानते हैं।प्लेन सौंफ खाना खाने के बाद सौंफ खाना कई लोगों को पसंद होता है। सौंफ की खुशबू मुंह की बदबू को कुछ देर के लिए कम करने में मदद करती है। इसे चबाने से मुंह में लार भी बनती है, जिससे मुंह सूखने की परेशानी कम हो सकती ह...