जामनगर, मार्च 27 -- गुजरात के जामनगर के डिफेंस कॉलोनी इलाके से रिश्तों को झकझोर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लापता विधवा महिला की लाश उसी पड़ोसी के घर से बरामद हुई, जिसे वह भाई मानती थी और हर साल राखी बांधती थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या का उद्देश्य जानने की कोशिश कर रही है।क्या है पूरा मामला? इस मामले में मृतका की पहचान रिंकिदेवी बंटू सिंह कथेड़िया के रूप में हुई है। रिंकिदेवी मूल रूप से मथुरा की रहने वाली थीं। उसके पति की 2021 में हार्ट अटैक से मौत के बाद वह अपने 3 बच्चों के साथ जामनगर में रहकर परिवार चला रही थी। रिंकी देवी नागहेड़ी गांव की एक फार्मा फैक्ट्री में काम करती थीं। दो दिन पहले जब रिंकिदेवी घर नहीं लौटीं, तो बेटे रोहित ने पुलिस म...