गया, मार्च 12 -- जिले में मवेशियों को मुहपका-खुरपका यानि फुट एंड माउथ डिजिज से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिला पशुपालन विभाग की ओर से यह अभियान 16 फरवरी से शुरू हुआ है जो 15 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के दौरान नौ लाख 93 हजार 650 मवेशियों को टीकाकरण के लिए वैक्सीन उपलब्ध करायी गयी है। लेकिन, 11 मार्च तक 24 दिनों में मात्र सात लाख 38 हजार 808 मवेशियों का ही टीकाकरण हो पाया है। ऐसे में शेष बचे चार दिनों में ढाई लाख से अधिक मवेशियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य मुश्किल दिख रहा है। चार दिनों में ढाई लाख से अधिक मवेशियों को होना है टीकाकरण15 मार्च तक चलाये जा रहे अभियान में शेष बचे चार दिनों में दो लाख 54 हजार 842 मवेशियों को वैक्सीन का लक्ष्य है जो पूरा होना मुश्किल लग रहा है। हालांकि जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार राय ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.